बीमा भारती पर सौतन का संगीन इल्जाम, पुलिस के पास पहुंचा मामला, बढ़ सकती है मुश्किल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : रुपौली विधानसभा की पूर्व विधायक, आरजेडी की फायरब्रांड नेता बीमा भारती अपनी सौतन संग जंग के कारण सुर्खियों में हैं.रुपौली विधानसभा की पूर्व विधायक बीमा भारती के खिलाफ भवानीपुर थाना में उनकी सौतन गुडिया मंडल ने केस दर्ज कराई है.गुड़िया मंडल ने बिमा भारती पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और मोबाइल फोन छीनने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

आरोपों के मुताबिक, बीते शनिवार शाम लगभग 4:30 बजे बीमा भारती अपने सहयोगियों संजय कुमार, पंकज कुमार और बिजली कुमार के साथ भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड 9, भवन देवी टोला स्थित आवास पर पहुंचीं और सीधे थार गाड़ी की चाबी मांगने लगीं.गुड़िया मंडल का कहना है कि उन्होंने बताया कि चाबी उनके पति अवधेश मंडल के पास है, जिसे सुनते ही बीमा भारती आपा खो बैठीं. गुस्से में गाली-गलौज करने लगीं.उनके साथ आए लोगों ने उनका हाथ पकड़ कर जबरन मोबाइल छीन लिया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।


उस वक्त वहां मौजूद गुड़िया मंडल की सहयोगी गुड़िया शर्मा के साथ भी बीमा भारती ने अभद्रता की और चप्पल से पीट दिया. आरोप है कि बीमा ने धमकी दी “अगर तू गुड़िया मंडल के साथ इस घर में सोई, तो तुझे जान से मरवा दूंगी. इस पूरे घटनाक्रम के पीछे गुड़िया मंडल ने रामचंद्र मंडल नामक पेशेवर अपराधी का हाथ बताया, जो कथित रूप से बीमा भारती के इशारे पर काम करता है.


जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. बीमा भारती भी शिकायत की भनक लगते ही खुद थाने पहुंचीं और सभी आरोपों को बेबुनियाद, झूठा और बदनाम करने की साजिश बताया.इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि बिहार की राजनीति में निजी रिश्ते, सत्ता का संघर्ष और सड़कों पर उतरती दुश्मनी अब आम बात हो चुकी है. आने वाले दिनों में पुलिस जांच और राजनीतिक बयानबाज़ी इस कहानी को और भी पेचीदा बना सकती है.यह महज घरेलू विवाद नहीं, बल्कि राजनीति और रिश्तों की एक खौफनाक लड़ाई है जिसमें थार की चाबी भी है, चप्पल की मार भी, और सौतन की डाह भी है.

Share This Article