सिटी पोस्ट लाइव : महागठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों की आज तेजस्वी yadav के साथ बैठक हुई. बैठक में महागठबंधन ने चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन किया. मुख्य चुनावी एजेंडा पर चर्चा हुई. आरजेडी और कांग्रेस सहित महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों ने तय किया है कि लोगों के लिए नौकरी और रोजगार उनका मुख्य चुनावी एजेंडा होगा. सोशल मीडिया पर बेहतर ढंग से काम करने पर सहमति बनी. विरोधियों के खिलाफ सोशल मीडिया का धारदार तरीके से इस्तेमाल होगा. हर मुद्दे को मजबूती से लोगों के बीच ले जाने पर चर्चा होगी.
बैठक में ये तय हुआ कि सभी दल मिलकर हर वर्ग के लिए मैनिफेस्टो बनाएंगे. ऐसा मैनिफेस्टो बनेगा जिसमें महिला, युवा, किसान और रोजगार पर जोर होगा. मैनिफेस्टो में कई बड़ी घोषणाएं होंगी. नौकरी रोजगार गठबंधन का मुख्य चुनावी एजेंडा होगा.बिहार के अपराध पर भी सरकार को मजबूती से घेरने की तैयारी की गई है. वोटर पुनरीक्षण को लेकर बिहार भर में बड़ी मुहिम शुरू करने पर सहमति बनी है. सभी कमिटियों की बातों को इकट्ठा किया जाएगा. सकती है. वीआईपी संरक्षक मुकेश सहनी ने आज बैठक के बाद कहा कि सभी कमिटियों के साथ चर्चा हुई. वोटर पुनरीक्षण की लेकर भी सभी दलों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई.
बैठक के बाद मुख्य विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सीटों पर बातचीत शुरू हो गई है. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर डिसऑर्डर हो गया है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के पास कोई विजन नही है. जो तेजस्वी बोलता है वहीं सरकार ऐलान करती है. आने वाले दिनों में हम लोग और बड़ी घोषणाएं करेंगे. गठबंधन के पास बिहार के लिए बड़ा विजन है. चिराग पासवान की तरफ से अपराध पर उठाए गए सवालों पर तेजस्वी ने कहा कि चिराग पासवान दिल्ली जाकर बताएं कि बिहार में जंगल राज आ गया है.सूत्रों के अनुसार तेजस्वी yadav कांग्रेस को 45 से ज्यादा seat देने को राजी नहीं है.बैठक ख़त्म होते ही बिहार कांग्रेस के नेता भागे भागे दिल्ली पहुँच गये हैं.