सिटी पोस्ट लाइव
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लम्बे समय से दोस्त रही गर्लफ्रेंड अवीवा बैग से सोमवार को सगाई कर ली। यह खुशखबरी दोनों परिवारों की मौजूदगी में साझा की गई, और अब सगाई के बाद शादी की अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह संभावना जताई जा रही है कि आने वाले महीनों में उनकी शादी हो सकती है।
रेहान वाड्रा ने अपनी साथी अवीवा बैग को सात साल के रिश्ते के बाद सगाई के लिए प्रपोज़ किया, और अवीवा ने खुशी-खुशी इस प्रस्ताव को स्वीकार किया। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर अपनी सहमति दे दी है, और बताया जा रहा है कि सगाई का एक बड़ा आयोजन राजस्थान के रणथम्भौर में कल हो सकता है।
अवीवा बैग ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेहान के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसे उन्होंने बाद में अपनी हाइलाइट्स में सेव भी किया।
रेहान वाड्रा के बारे में
रेहान वाड्रा एक दृश्य कलाकार हैं, जो बचपन से ही फोटोग्राफी के माध्यम से जीवन को दस्तावेज़ित कर रहे हैं। उन्होंने 10 साल की उम्र में फोटोग्राफी शुरू की थी। उनके काम में वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी शामिल हैं। 2021 में, उन्होंने दिल्ली के बिकानेर हाउस में अपनी पहली सोलो प्रदर्शनी ‘डार्क परसेप्शन’ आयोजित की, जिसमें उन्होंने क्रिएटिव फ्रीडम के विचारों को सामने रखा। इस प्रदर्शनी के बाद, वह कोलकाता में आयोजित ‘द इंडिया स्टोरी’ प्रदर्शनी का भी हिस्सा बने।
अवीवा बैग के बारे में
अवीवा बैग ने दिल्ली के मोडर्न स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की और इसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की पढ़ाई की। वह एक इंटीरियर डिज़ाइनर के तौर पर काम करती हैं, और फोटोग्राफी और प्रोडक्शन में भी उनकी रुचि है। उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, उनका काम समाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है और सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता है। अवीवा बैग एक पूर्व राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उनकी परिवार दिल्ली में रहती है, जहां उनके पिता इमरान बैग एक व्यवसायी हैं, और उनकी मां नंदिता बैग एक इंटीरियर डिज़ाइनर हैं।
रेहान और अवीवा की सगाई ने उनके प्रशंसकों और समाज में ख़ुशियों का माहौल बना दिया है, और लोग अब शादी के दिन का इंतजार कर रहे हैं।