Bihar Politics: फीडबैक के आधार पर महागठबंधन से मिलेगा टिकट, सीटों को लेकर 24 अप्रैल को होगा फैसला
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कवायद शुरू हो गई है. महागठबंधन के सूत्रों के अनुसार किसी भी उम्मीदवार को टिकट देने से पहले गठबंधन की पार्टियां उसके बारे में फीडबैक इकट्ठा करेंगी. फीडबैक में आई रिपोर्ट के आधार पर टिकट देने या न देने पर फैसला होगा.उम्मीदवार के जीतने की क्षमता और उसकी छवि दो बड़े फैक्टर्स होंगे, जिसके आधार पर इस बार महागठबंधन में उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा. इस पर महागठबंधन के छह दलों की सहमति बनी है.
महागठबंधन की दूसरी बैठक 24 अप्रैल को पटना के सदाकत आश्रम में होगी. इस बैठक में औपचारिक रुप से सीट बंटवारे को लेकर फैसला लिया जायेगा. तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में नए समन्वय पैनल द्वारा यह बैठक आयोजित की जायेगी. इससे पहले गुरुवार को पटना में आरजेडी कार्यालय में महागठबंधन की बैठक हुई थी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को महागठबंधन के समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.