सिटी पोस्ट लाइव
भारत और इग्लैंड के बीच लॉर्ड्स स्टेडियम में तेंदुलकर-एडरसन सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। गुरूवार को मुकाबले के पहले दिन कप्तान स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 251 रन बनाए है। जिसमें रूट अपने शतक से सिर्फ एक रन दूर है।
वहीं मैच की बात करे तो पहले सेशन में इंग्लैंड के दोनों ओपनर पवेलियन की ओर लौट गए। जैक क्रॉली और बेन डकेट का विकेट लेकर रेड्डी ने इंग्लैंड को बहुत बड़ा झटका दिया। उसके बाद तीसरे विकेट के लिए ओली पोप और जो रूट ने 109 रन का शतकीय साझेदारी की। तीसरे सेशन के पहले ओवर में ही रवींद्र जडेजा ने ओली पोप (44) का विकेट लेकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दे दिया। नंबर 5 पर उतरे हैरी ब्रुक्स भी ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाए। 11 रन के स्कोर पर बुमराह का शिकार बने। उस समय तक इंग्लैंड ने 251 रन पर 4 विकेट गवां दिए थे। 6वें नंबर पर उतरे कप्तान स्टोक्स ने जो रूट के साथ 79 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।
दरअसल, तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर रूट 99 और स्टोक्स 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। रूट ने 9 चौके की मदद से अब तक 191 गेंदों पर 99 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 57वीं टेस्ट फिफ्टी भी लगाई और भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट में 3000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। इस टेस्ट में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में 1-1 बदलाव हुआ। भारत की तरफ से बुमराह ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह ली तो वहीं जोफ्रा आर्चर को जोश टंग की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया।