सिटी पोस्ट लाइव : बिहार मे मॉनसून की बारिश शुरू होने के साथ पूल-पुलिया पर आफत आ गई है. गया जिले के डोभी प्रखंड क्षेत्र स्थित निलांजना नदी पर बना पूल का पिलर धँसने लगा है. कोठवारा-बैरिया पुल का एक पाया (पिलर) धंसा है. सिर्फ 3 साल पहले ही बने पुल का पाया धंसने के बाद इस सड़क पर आवागमन को लेकर लोगों को चेतावनी दी गई है.मॉनसून की पहली बारिश ही नीतीश कुमार की पूल पर भारी पद गया है.
डोभी प्रखंड क्षेत्र स्थित निलांजना नदी पर बने इस पूल का निरीक्षण कर स्थानीय प्रशासन ने संदेश लिखकर पुल पर भारी गाड़ियों के जाने पर रोक लगा दी है. पुल का एक पाया (पिलर) धंसा है. बताया जाता है, कि जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच डोभी प्रखंड के निलांजना नदी पर बने कोठवारा-बैरिया पुल क्षतिग्रस्त हुआ है. जिससे कई जगह दरारों की भी बात सामने आई है.
कोठवारा- बैरिया पुल 3 साल पहले 2022 में बनकर तैयार हुआ था. निर्माण के तीसरे साल ही पुल के पिलर के धंसने से इस पर सवाल खड़े हो गए हैं. यह भी आश्चर्य की बात है कि इतनी जल्दी आखिर पुल क्षतिग्रस्त कैसे हुआ? इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. 2022 में इस पुल को बनाने में सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे. लेकिन ये तीसरे साल ही इसका पिलर धँसने लगा है. अभी तो फिलहाल एक पाया ही धंसा है. शेरघाटी के एसडीओ मनीष कुमार बताया कि डोभी प्रखंड क्षेत्र में पुल का पाया धंसने की जानकारी नहीं मिली है. इस मामले में पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल सीओ को निर्देशित किया गया है.