Gau Palan Anudan:
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के यादव समाज को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा तोहफा दे दिया है.पशुपालकों के दुधारू पशुओं का बीमा कराने पर आवेदक को बीमा के किस्त का सिर्फ 25 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा.75 प्रतिशत भुगतान सरकार करेगी. इस योजना का उद्देश्य सभी वर्ग के पशुपालकों के दुधारू मवेशियों की बीमा कर गंभीर बीमारी जैसे लंपी त्वचा रोग, एचएसबीक्यू और अन्य कारणों से मृत्यु होने की स्थिति में पशुपालकों को होने वाले आर्थिक क्षति से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार लाना है.गौरतलब है कि ज्यादातर यादव समाज के लोग ही गाय-भानिस पालते हैं.
विभाग की ओर से किसी दुधारू मवेशी का अधिकतम मूल्य 60 हजार निर्धारित है. सरकार की ओर से 60 हजार रुपये के आधार पर पशुओं का बीमा कराने पर 75 प्रतिशत अनुदान मिलते हैं.जिस पर 3.5 प्रतिशत की दर से बीमा की कुल राशि 2100 रुपये होंगे. इसमें राज्य सरकार द्वारा 75 प्रतिशत राशि 1575 रुपये अनुदान के रूप में दिया जाएगा. शेष 25 प्रतिशत राशि 525 रुपये बीमा कंपनी को पशुपालकों द्वारा भुगतान किया जाएगा. गव्य विकास निदेशालय की वेबसाइट डेयरी डाट बिहार डाट गवर्नमेंट हाट इन पर आनलाइन आवेदन करने होंगे. योजना का कार्यान्वयन जिला के जिला गन्य विकास पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा. बीमा कंपनी द्वारा दुधारू मवेशियों की बीमा एक वर्ष के लिए की जाएगी