Manish Kashyap: क्या BJP में बने रहेंगे
Youtuber Manish Kashyap News
सिटी पोस्ट लाइव : यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप शुक्रवार को छपरा SSP राज किशोर सिंह के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. मुलाकात के बाद उनके सुर बदले नजर आए. इससे पहले गुरुवार देर रात उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा देने की भी बात कही थी.गौरतलब है कि सारण पुलिस द्वारा 11 इंटरनेट मीडिया पेज एवं चैनलों पर गलत खबर चलाने के आरोप में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. भाजपा नेता एवं यूट्यूबर मनीष कश्यप के यूट्यूब चैनल सच टाक के खिलाफ भी मामला दर्ज था.
इसकी जानकारी मिलने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप अपनी गिरफ्तारी देने के लिए शुक्रवार को छपरा पहुंचे हुए थे.लेकिन मनीष कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया.यूट्यूबर मनीष कश्यप ने एएसपी राजकिशोर सिंह के सरकारी आवास में उनसे मिलकर अपनी गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था.लेकिन जब वो एसपी से मिलने पहुंचे तो पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की बात से इंकार कर दिया. एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि मनीष कश्यप पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.
दिघवारा थाना में हमले के बारे में गलत खबर चलाने को लेकर 11 फेसबुक पेज एवं चैनल पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें मनीष कश्यप का भी यूट्यूब चैनल शामिल है. इस मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है.अनुसंधान के बाद जो तथ्य सामने आएगा, उसके बाद पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेंगी. मनीष कश्यप को गलत जानकारी हुई थी, जिसको लेकर वह अपने गिरफ्तारी देने आए थे. उन्हें पूरे तथ्य से अवगत करा दिया गया है.पिछले दिनों यूट्यूबर मनीष कश्यप ने फेसबुक पर लाइव होकर चैनल सच टाक सहित 11 सोशल मीडिया हैंडल, प्रोफाइल के खिलाफ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई थी.