सिटी पोस्ट लाइव : एयर मार्शल एके भारती के अनुसार पहलगाम के जवाब में 7 मई को सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया, जिसमें करीब 100 आतंकी मारे गए हैं. 40 पाकिस्तानी सैनिक ढेर हुए हैं. उनके कुछ एयरक्राफ्ट को भी मार गिराया है. उनके विमानों को हमारी सीमा में घुसने से रोका गया. निश्चित रूप से हमने उनको भारी नुकशान पहुंचाया है.हमने जो भी तरीके और साधन चुने, उनका दुश्मन को बड़ा नुकसान हुआ है. कितने लोग मारे गए? कितने घायल हुए? हमारा उद्देश्य लाशें गिनना नहीं है. यह काम उन पर छोड़ दीजिए.
ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं ने प्रेस कांफ्रेंस की और बताया कि पहलगाम के गुनहगारों को किस तरह सजा दी गई. इसी बीच जब सेना से सवाल पूछा गया कि पाकिस्तानी आर्मी दावा कर रही कि उसने इंडियन एयरफोर्स के राफेल जेट को मार गिराया है. इस पर आपका क्या कहना है तो एयर मार्शल ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर आपका भी सीना चौड़ा हो जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय वायुसेना के सभी राफेल जेट सुरक्षित हैं और पाकिस्तान का दावा पूरी तरह बेबुनियाद है.हमने जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, वे हासिल कर लिए हैं और हमारे सभी पायलट घर वापस आ गए हैं..उन्होंने कहा, क्या हमने आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के अपने उद्देश्य को प्राप्त कर लिया है, और इसका उत्तर ‘हां’ है और परिणाम पूरी दुनिया देख रही है…
एयर मार्शल एके भारती ने कहा, …यह निर्णय लिया गया कि हमला वहां किया जाए, जहां ज्यादा चोट महसूस हो. हमने सुनियोजित तरीके से अटैक किया. पूरे पश्चिमी मोर्चे पर पाकिस्तान के एयरबेस, कमांड सेंटर, आर्मी इंफ्रास्ट्रक्चर, एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया. हमने जिन ठिकानों पर हमला किया, उनमें चकलाला, रफीक, रहीम यार खान शामिल हैं. इनसे स्पष्ट संदेश गया कि आक्रामकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके बाद सरगोधा, भुलरी और जैकोबाबाद में हमले किए गए…हमारे पास इन ठिकानों और उससे भी अधिक पर हर प्रणाली को निशाना बनाने की क्षमता है..