राबड़ी देवी बोलीं – नीतीश जी से संभल नहीं रहा है बिहार, निशांत कुमार को बना दें CM.

City Post Live

Bihar Chunav:

सिटी पोस्ट लाइव :पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है.राबड़ी देवी ने बिहार में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर दी है.राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश जी से बिहार संभल नहीं रहा है इसलिए अब अपने बेटे निशांत कुमार को ही बिहार का सीएम बना दें. वह युवा नेता हैं अच्छे से बिहार को संभालेंगे.बिहार चुनाव से पहले बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और अब सरकार नीतीश से संभल नहीं रही.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राबड़ी देवी ने सुझाव दिया कि नीतीश कुमार अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बना दें, क्योंकि वह युवा हैं और राज्य को बेहतर समझ सकते हैं. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, “हर दिन हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसी घटनाएं हो रही हैं. महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, व्यापारी डरे हुए हैं और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा. नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है.” राबड़ी देवी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल के दिनों में पटना और आसपास के जिलों में अपराध की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे आम जनता में आक्रोश का माहौल है.

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी हमला बोला और कहा कि बाहरी राज्यों में रहने वाले लाखों बिहारियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है. राबड़ी देवी ने कहा कि बाहरी राज्यों में काम कर रहे लाखों बिहारियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र के खिलाफ है. यह एक साजिश है. राबडी देबी ने कहा कि बिहार के लोग चुप नहीं बैठेगें.अपने अधिकार के लिए लड़ेगें और जीतेगें भी.

Share This Article