राहुल के साथ दिखे उपेन्द्र कुशवाहा, बदल सकता है बिहार का राजनीतिक समीकरण.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : 5 फरवरी को उपेन्द्र कुशवाहा और राहुल गांधी एक ही फ्लाइट में एकसाथ दिल्ली से पटना पहुंचे.दोनों नेता एअरपोर्ट से सीधे कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के घर गए. वहां वो करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक रुके.  कुशवाहा और राहुल गांधी एक ही फ्लाइट से दिल्ली से पटना पहुंचे. दोनों की मुलाकात हुई.इस मुलाक़ात को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा है.यह  मुलाकात महज संयोग है या प्रयोग, इसकी चर्चा है.

कुशवाहा इन दिनों पूरी तरह शांत हैं. उनकी कोई गतिविधि नहीं दिख रही है. जबकि, NDA की बाकी सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में जुटी है.भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की सक्रियता कांग्रेस पार्टी के भीतर बढ़ गई है. वह पार्टी को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुराने कांग्रेसी नेताओं ने आलाकमान को सुझाव दिया है कि सभी क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस के वोट बैंक पर ही राज कर रही है. इसलिए पार्टी अकेले चुनाव लड़े और पुराने वोट बैंक को हासिल करे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कांग्रेस ने दिल्ली में पूरी दमदारी से चुनाव लड़ा. 8 फरवरी को दिल्ली के आने वाले रिजल्ट से आगे का निर्णय तय होगा. पार्टी अगर सीट ना जीतकर भी अपने वोट बैंक में कुछ जोड़ पाती है तो पुराने नेताओं के सुझाव पर अमल किया जा सकता है.बिहार में 2010 में कांग्रेस अकेले विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है. उस वक्त राहुल गांधी एक्टिव थे. हालांकि, पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी. उस वक्त पार्टी को 8 सीटें मिली थी. जबकि, RJD 21 सीटों पर सिमट गई थी.

बिहार के पुराने कांग्रेसी नेता भी अकेले चुनाव लड़ने का सुझाव दे चुके हैं. ‘राहुल गांधी के तेवर से भी साफ़ है कि उन्हें महसूस हो गया है कि अकेले चलकर भी कांग्रेस खोई हुई ताकत पा सकती है. शायद यही वजह है कि राहुल गांधी जब बिहार आ रहे हैं तो बिहार के जातीय गणना पर बोल रहे हैं, जो लालू प्रसाद का सपना और तेजस्वी की मेहनत रही है. नीतीश कुमार का इसमें साथ रहा था.’लालू यादव के करीबी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को पद से हटाने की मुहीम चल रही है.इसमें कांग्रेस के केन्द्रीय नेताओं का साथ अखिलेश सिंह के विरोधी नेताओं को मिल रहा है.राहुल गांधी के पटना के कार्यक्रम को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

Share This Article