दिशा पाटनी का बोल्ड लुक वायरल, फैंस ने लुटाया प्यार…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। उनका तस्वीर अपलोड होते ही इंटरनेट पर पूरा वायरल हो गया। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक जमकर प्यार लुटा रहे हैं। और इनके नए लुक को फैंस ने खूब सराहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3,4 फोटो पोस्ट किया है। जिसमें वो रेड कलर की बोल्ड कट-आउट ड्रेस पहने नजर आ रही है। फोटो अपलोड होते ही इंटरनेट पर पूरा वायरल हो गया और फैंस ने उस पर खूब कमेंट किए है। इनका यह सिजलिंग लुक फैस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, एक्ट्रेस ने इसे बिना किसी कैप्शन के साथ अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड किया है।

हालांकि, एक्ट्रेस को उनकी पतली स्ट्रैप्स और फिटेड डिजाइन में कर्वी लुक दे रहे हैं। दिशा ने इस लुक के साथ ग्लॉसी मेकअप किया हुआ है। जो हल्का ब्लश और गुलाबी लिप्स, स्मोकी पलकें उनकी आंखों को और सुंदर बनाती हैं। वहीं, मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत सुंदर’। तो वहीं, दिशा के खास दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने फायर इमोजी बनाए हैं। और दिशा की बहन खुशबू पटानी ने लिखा, ‘फायर है फायर! पुष्पा नाम तो सुना होगा’। इन सेलेब्स के अलावा फैंस ने भी दिशा की तस्वीर पर खूब कमेंट्स किए हैं।

Share This Article