राहुल गांधी फिर आ रहे बिहार, जगलाल चौधरी जयंती में होंगे शामिल.

City Post Live

  •  

सिटी पोस्ट लाइव : कल एकबार फिर से राहुल गांधी पटना आ रहे हैं.15 दिन पहले भी राहुल पटना संविधान पर अति-पिछड़ों द्वारा आयोजित एक सेमीनार में भाग लेने पटना आये थे. पिछली बार अतिपिछड़ों के मुद्दे पर बिहार आए तो इस बार दलितों के मुद्दे पर आ रहे हैं. जगजीवन राम की तरह कद्दावर कांग्रेसी रहे ख्यात स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जंयती मनाने आ रहे हैं. स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी को “बिहार का गांधी” की उपाधि मिली थी. पटना के कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार चौधरी के मुताबिक 5 फरवरी को राहुल गांधी पटना में जयंती समारोह को संबोधित करेंगे. जगलाल चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सारण के गड़खा निवासी जगलाल चौधरी का 130वां जयंती समारोह मनाने के पीछे दलितों को कांग्रेस से जोड़ना है.वे आजादी के पहले बनी बिहार की अंतरिम सरकार में चार कैबिनेट मंत्रियों में से एक थे. कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र होने के बावजूद पढ़ाई छोड़ स्वतंत्रता आंदोलन में खुद पड़े थे. उनके बड़े पुत्र इंद्रदेव चौधरी ने भी देश की आजादी की लड़ाई में महती भूमिका निभाई और शहीद हुए थे. अंतरिम सरकार में जगलाल चौधरी ने आबकारी मंत्री के रूप में बिहार में पहली बार शराबबंदी लागू की थी.

 पटना के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूरे राज्य के कांग्रेसी शामिल होंगे.दलितों वोटरों को अपने पक्ष में करने की कवायद के रूप में राहुल गांधी के दौरे को देखा जा रहा है.लेकिन सबसे ख़ास बात ये है कि कार्यक्रम के आयोजक ने राहुल गांधी का कार्यक्रम ले लिया और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश  सिंह को इसकी भनक तक नहीं लगी.सूत्रों के अनुसार बिहार के एक बड़े अधिकारी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है.सेवा-निवृति के बाद वो चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

Share This Article