तेजस्वी के CM फेस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रभारी आमने-सामने.

City Post Live

Bihar Politics In Hindi

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है.तेजस्वी यादव को लेकर कांग्रेस  पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और पूर्व अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के बीच का मतभेद खुलकर सामने आ चूका है. अल्लावारू ने कहा है कि चुनाव बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा जबकि अखिलेश ने साफ कहा है कि तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री होंगे.तेजस्वी यादव को लेकर  कांग्रेस में दो फाड़ के हालात बन गए हैं.

मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दिल्ली में बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की.जिसमें यह सहमति बनी कि पार्टी महागठबंधन की छतरी में ही चुनाव लड़ेगी. पार्टी हाईकमान ने महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने की सारी दलीलों को खारिज कर दी.बैठक के बाद पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने मीडिया के समक्ष बयान दिया कि पार्टी महागठबंधन के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेगी.लेकिन लगे हाथ उन्होंने ये भी कह दिया कि चुनाव बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने अल्लावारू के बयान को सिरे से नकार दिया.उन्होंने कहा बिहार में राजद ताकतवर दल है. पिछला चुनाव भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व और उनके चेहरे पर लड़ा गया था. 2025 का चुनाव भी उन्हीं के चेहरे पर लड़ा जाएगा.उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे. कौन क्या कहता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

Share This Article