री-एग्जाम को लेकर आज गर्दनीबाग में 11 बजे से जुटेंगे BPSC अभ्यर्थी,होगा बड़ा आंदोलन.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : BPSC 70वीं PT को रद्द करवाने की मांग लेकर आज भी अभ्यर्थियों का जुटान गर्दनीबाग में हो रहा है.आज  सुबह 11 बजे से गर्दनीबाग स्थिति धरनास्थल पर कैंडिडेट्स जुटेंगे. शिक्षक खान सर ने कहा है कि जब तक सरकार और आयोग री-एग्जाम की मांग को नहीं मानती है. तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने कहा, ‘हम लोग लड़ाई जीत गए हैं. सरकार भी अब ये बात मान चुकी है कि री-एग्जाम करना हमारी मजबूरी है.मजिस्ट्रेट, प्रशासन, BPSC, सचिवालय सब ये मान चुके हैं. सारे सबूत हमारे पक्ष में हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

शिक्षक खान सर के मुताबिक, ‘खगड़िया, भागलपुर में क्वेश्चन पेपर टिक मारकर कुछ लोगों के साथ शेयर किया गया है. सीवान, मोतिहारी में भी धांधली हुई है. सबका CCTV देंगे. 22 सेंटर पर परीक्षा लेकर नॉर्मलाइजेशन किया गया है. सरकार हमें मजबूर न करें, नहीं तो गांधी मैदान में लाखों की भीड़ जुटेगी. बड़ा आंदोलन करेंगे.सोमवार को गर्दनीबाग में हुए प्रदर्शन के दौरान खान सर ने कहा था कि, ‘हम लोगों की सिर्फ एक ही मांग है री-एग्जाम. एग्जाम में धांधली हुई है. कोई गलत डिमांड नहीं कर रहे हैं. सरकार के हित में री-एग्जाम होगा. सरकार अगर चाहती है कि नाराजगी न झेले और 2025 का फैसला उनके फेवर में हो तो री-एग्जाम करवा दे.

खान सर ने कहा कि  हाईकोर्ट में सबूत दे दिया है और सरकार को री-एग्जाम करानी ही पड़ेगी. हम प्रधानमंत्री मोदी जी से भी कहते हैं कि वे भी इसमें हस्तक्षेप करें. बिहार में आपकी डबल इंजन की सरकार है. डबल इंजन की सरकार सिर्फ हॉर्न बजाने के लिए नहीं है.”सरकार से गुजारिश है कि वे बच्चों के गुस्से को नफरत में नहीं बदलने दें. आज यहां जितनी संख्या में बच्चे आए हैं, कल इससे दोगुनी संख्या में आएंगे. इसलिए हम लोगों की मांग है री-एग्जाम। नहीं तो कोर्ट में बच्चों की जीत हो रही है.

TAGGED:
Share This Article