Bihar Weather Today:
सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में मानसून सक्रीय है.मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पटना सहित 20 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. भभुआ और रोहतास में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. गयाजी में सबसे अधिक 186.8 मिमी बारिश हुई जबकि पटना में 26.6 मिमी बारिश दर्ज की गई.राजधानी सहित प्रदेश में रूक-रूक कर झमाझम वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 20 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है. इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.बीते 24 घंटों के दौरान गया, बेगूसराय, समस्तीपुर, सहरसा, औरंगाबाद, जमुई, नवादा के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई.
बिहार में वज्रपात से 15 और लोगों की मौत हो गयी. बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा तो आकाशीय बिजली गिरने से इन लोगों की जान गयी. अलग-अलग जिलों में ये हादसे हुए हैं. वैशाली में क्रिकेट खेल रहे दो किशोरों समेत चार लोगों के ऊपर ठनका गिरा और उनकी मौत हो गयी. गया, पटना, नालंदा, शेखपुरा, औरंगाबाद में भी वज्रपात से मौत के मामले सामने आए. बीते दो दिनों में करीब 25 लोगों की जान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गयी है.
राजधानी का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा. 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया.गयाजी के में सर्वाधिक वर्षा 186.8 मिमी वर्षा इस सीजन का सर्वाधिक वर्षा दर्ज हुई जबकि, राजधानी में 26.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई..