वक्फ बोर्ड को लेकर कड़े कानून बनाने के पक्षधर हैं लालू प्रसाद, पुराना विडियो वायरल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : तेजस्वी यादव भले वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को देश को तोड़ने की कोशिश बता रहे हों लेकिन उनके पिता लालू प्रसाद यादव वक्फ बोर्ड को लेकर कड़े कानून बनाने के पक्षधर हैं. 2010 में लोकसभा में लालू प्रसाद यादव ने वक्फ संपत्तियों को लेकर कहा था, “कड़ा कानून बनना चाहिए, शादी संपत्ति हड़प ली गई है. वो संपत्ति सरकारी हो या गैर-सरकारी, सारी जमीन हड़प ली गई है. पटना के डाक बंगला पर जितनी संपत्ति थी, सभी पर अपार्टमेंट बन गया है. सब लोगों ने लूटपाट किया है. आज तो संशोधन पास कर देते हैं, पर आगे से कड़ाई के साथ जो भी बिल बना रहे हैं, वह कड़ाई के साथ लाएं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

लालू यादव के पुराने बयान के विडियो को आधार बनाकर एंडी के नेता तेजस्वी यादव और लालू यादव की घेराबंदी कर रहे हैं.बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू यादव के इस पुराने  वीडियो शेयर कर कहा कि जो नेता कभी वक्फ संपत्तियों पर सवाल उठाते थे, वे अब पुराने बयान से पलट रहे हैं. सम्राट चौधरी के साथ एनडीए के सभी दलों के कई नेताओं ने इस वीडियो को पोस्ट किया है. जीतन राम मांझी ने भी लालू के बयान को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा, “तेजस्वी यादव जी, कलयुग में ऐसे पुत्र पैदा हुए हैं, जो अपने पिता लालू प्रसाद जी को राजनीतिक बौद्धिक कारागार में कैद कर चुके हैं.(होटवार कारागार में नहीं, बल्कि बौद्धिक कारागार में. 7 मई 2010– लोकसभा में लालू प्रसाद जी वक्फ संपत्ति की सुरक्षा और लूट पर चिंता जताते हैं और आज संशोधन का विरोध कर रहे हैं.”

आरजेडी  प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, “लालू जी के पुराने भाषणों की चर्चा की जा रही है, जिसमें उन्होंने वक्फ संपत्तियों को बचाने के लिए नए कानून की बात की थी. उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वक्फ की संपत्तियां, जो डाक बंगला के इर्द-गिर्द हैं, उनमें दूसरे लोग कब्जा कर रहे हैं. उनसे बचाने के लिए कानून की आवश्यकता है. उन्होंने वक्फ के अधिकारों में किसी भी प्रकार की कटौती की बात नहीं की थी, बल्कि उन्हें और अधिकार दिए जाने की बात की थी. आज वक्फ अमेंडमेंट एक्ट में कहीं न कहीं वक्फ के अधिकार को सीमित किया जा रहा है.

Share This Article