लालू यादव की तबियत फिर बिगड़ी, क्रिटिकल यूनिट में कराए गए भर्ती

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बेहतर होने लगी थी, लेकिन उनकी तबियत फिर बिगड़ गई है। उन्हें कार्डियक के क्रिटिकल यूनिट में भर्ती कराया गया है। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार अभी उन्हें अस्पताल में ही रहना होगा। लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर बिगड़ने से डॉक्टरों की टीम भी चिंतित है। लालू यादव की हाई डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के कारण उनकी तबीयत में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा है। शरीर में दो जगहों पर हुए बाउंड के सर्जरी के बाद भी अब तक घाव नहीं सूख पा रहे हैं।

हाई डायबिटीज के कारण लालू प्रसाद यादव का ब्लड प्रेशर और डायबिटीज हमेशा फ्लकचुएट हो रहा है। उन्हें कार्डियक के क्रिटिकल यूनिट में भर्ती किया गया है। पांच सदस्यीय डॉक्टर की विशेष टीम उनके इलाज की निगरानी कर रही है। उनके कई टेस्ट आज भी कराया जाएंगे। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद फिर आगे डॉक्टर इलाज को लेकर फैसला करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है. लालू प्रसाद यादव का एम्स अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड न्यूरोसाइंस सेंटर विभाग में इलाज हो रहा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्हें बुधवार शाम को पहले पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया. डॉक्टर राकेश यादव की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है। जब-जब दिल्ली से यह खबर बिहार पहुंच रही है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ गई हैं, बिहार में उन्हें चाहने वाले प्रार्थना और दुआएं करने लग रहे हैं। जगह-जगह पूजा-पाठ और हवन का आयोजन किया जा रहा है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Share This Article