अजमेर दरगाह में शिव मंदिर का दावा करने वाले को मिली जान से मारने की धमकी

Deepak Sharma

 

सिटी पोस्ट लाइव

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जयपुर: राजस्थान के अजमेर स्थित प्रसिद्ध मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने वाले विष्णु गुप्ता को कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है।  उन्हें कहा गया है कि सर कलम कर देंगे

अजमेर स्थित प्रसिद्ध मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने वाले विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉलर ने शिव को कॉल कर कहा कि तेरा सर कलम कर दिया जाएगा। वहीं धमकी देने वाले ने खुद को कनाडा का रहने वाला बताया है। वहीं दूसरे कॉलर ने खुद को भारत का ही रहने वाला बताया है। कॉलर ने विष्णु गुप्ता को कहा कि तुमने अजमेर दरगाह का केस फाइल कर गलती की है।

बता दें कि हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। उन्होंने दाखिले में अजमेर शरीफ दरगाह में स्थित प्रसिद्ध मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह में शिव मंदिर का दावा किया था। 27 नवंबर को कोर्ट ने विष्णु गुप्ता की याचिका को स्वीकार कर लिया था। कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया है और सुनवाई के लिए 20 दिसंबर का दिन तय किया है।

Share This Article