3 महीने में बदल गए आलोक राज , विनय कुमार बने बिहार के नए डीजीपी.

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के नए डीजीपी विनय कुमार बनाए गए हैं। आलोक कुमार को बिहार पुलिस भवन निर्माण का अध्यक्ष बनाया गया है। जितेन सिंह गंगवार को निगरानी का डीजीपी बनाया गया है।विनय कुमार 1991 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्हें डीजीपी बनाया गया है। उनका कार्यकाल दो साल के लिए होगा। वे अभी बिहार भवन पुलिस निर्माण विभाग के डीजी थे। वे इस पद पर 30 दिसंबर 2021 से हैं। विनय कुमार वर्तमान डीजीपी आलोक राज की जगह लेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसके साथ ही सरकार ने 30 आईएएस पदाधिकारी को प्रमोशन दे दिया है। इनमें कई अधिकारियों को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। कई आईएएस अधिकारी को अपर सचिव के पद पर प्रमोशन दिया गया है जबकि कई आईएएस पदाधिकारी को वेतनमान में प्रमोशन दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

1991 बैच के आईपीएस अफसर विनय कुमार बिहार के नए डीजीपी बनाए गए हैं। उनका कार्यकाल दो साल के लिए होगा। वे अभी बिहार भवन पुलिस निर्माण विभाग के डीजी थे। वे इस पद पर 30 दिसंबर 2021 से हैं। विनय कुमार वर्तमान डीजीपी आलोक राज की जगह लेंगे।

Share This Article