‘विशेष गहन पुनरीक्षण’से करोड़ों लोगों का छीन सकता है वोट देने का अधिकार .

City Post Live

बिहार के 4.76 करोड़ ! ने बढ़ाई चिंता,

Bihar vidhansabha election

सिटी पोस्ट लाइव बिहार विधानसभा चुनाव के पहले वैध मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए हो रहे ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर सियासत में खलबली मची है.करोड़ों लोगों के नाम  वोटर लिस्ट से कटने का खतरा मंडरा रहा है.योगेन्द्र यादव ने बिहार में लोकतंत्र के नाम पर प्रशासनिक NRC की शुरुआत करने का केंद्र पर आरोप लगाया है.उनके अनुसार  4.76 करोड़ मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो सकता है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

योगेंद्र यादव ने सवाल किया है कि क्या बिहार में लोकतंत्र को चुपचाप नष्ट करने की तैयारी है? उन्होंने कहा कि 24 जून को चुनाव आयोग ने “विशेष गहन पुनरीक्षण” का जो आदेश जारी किया है, वह पहली नज़र में एक तकनीकी प्रक्रिया दिखती है, लेकिन असल में यह एक चुनावी जनगणना है, जो करोड़ों नागरिकों को मताधिकार से वंचित कर सकती है. जिस किसी का नाम 2003 की सूची में नहीं है, उसे अपनी नागरिकता साबित करनी होगी. 

उन्होंने कहा कि जिनके पास न जन्म प्रमाणपत्र है, न मैट्रिक का प्रमाण, न जाति प्रमाण — वे वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं. उन्होंने दावा किया है कि इस प्रक्रिया से  करीब 4.76 करोड़ लोगों का वोट देने का अधिकार प्रभावित हो सकता है.सिर्फ इसलिए नहीं कि वे अवैध प्रवासी हैं, बल्कि इसलिए कि सरकार कभी उनके परिवार को दस्तावेज़ ही नहीं दे सकी.

उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग का यह निर्णय अचानक 22 साल बाद क्यों आया है. बिहार में चुनाव से 3 महीने पहले ही क्यों इसे लाया गया है? इतना ही नहीं बिना राजनैतिक दलों-संगठनों से चर्चा किए क्यों इसे लागू किया जा रहा है. क्या यह लोकतंत्र के नाम पर प्रशासनिक NRC की शुरुआत है? उन्होंने चुनाव आयोग के इस आदेश को तुरंत रद्द करने की मांग की है.

नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव भी चुनाव आयोग के बिहार मतदाता सूची के लिए नई घोषणा पर चिंता जता चुके हैं. उन्होंने कहा कि आखिरी बार ये कब किया गया था ये मुझे याद भी नहीं है. फिर से नया वोटर लिस्ट 25 दिनों में बनाया जाएगा, ये असंभव है. 8 करोड़ लोगों के घर-घर आप कैसे जाएंगे? ऐसे कागज मांगे जा रहे हैं जो गरीबों के पास हैं ही नहीं. इसमें आधार कार्ड की मान्यता नहीं . आपको माता-पिता का जन्म प्रमाण पत्र देना पड़ेगा. बिहार के कितने लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र हैं? ये एक साजिश हैं.आखिरी बार इसमें 2 साल लगे थे. 25 दिनों में इसे कैसे पूरा किया जा सकता है?

Share This Article