क्या चिराग पासवान ने BJP के इशारे पर कन्हैया कुमार पर किया इतना बड़ा हमला?

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान नपा-तुला बोलने के लिए जाने जाते हैं, वे यूं ही किसी के खिलाफ या पक्ष में नहीं बोल देते। गणित बैठाकर बोलते हैं। प्रशांत किशोर ने बिहार की एनडीए सरकार के खिलाफ इतने तीखे हमले किए, लेकिन चिराग पासवान प्रशांत किशोर की तारीफ ही करते रहे, कहा कि वह बिहार के लिए अच्छा प्रयास कर रहे हैं, लेकिन 2025 के चुनाव में साबित होगा कि बिहार की जनता उनके प्रयास को किस रूप में ले रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर चिराग पासवान ने जितना तीखा हमला बोला है, उतना अब तक कन्हैया कुमार की बिहार में चल रही नई राजनीतिक पारी में किसी ने नहीं बोला था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि कन्हैया कुमार को लेकर चिराग पासवान अभी से इतने अग्रेसिव क्यों हैं। क्या बीजेपी को सचमुच कन्हैया कुमार का डर बिहार में सताने लगा है?

इस पर चर्चा से पहले, यह जानते हैं कि चिराग पासवान ने कहा क्या? चिराग पासवान ने कन्हैया को क्या-क्या नहीं कहा। चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्र के ऊपर कुछ नहीं है। हर भारतीय को सोचना चाहिए जो देश में रहकर बंटवारे की राजनीति करता हो, जो देश में रहकर भारत के टुकड़े करने की सोच रखता हो, क्या ऐसे व्यक्ति कि साथ किसी को भी जुड़ना चाहिए? चिंता की बात यह है कि हमारे देश की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष उनके साथ खड़े होते हैं। जिन्होंने देश के टुकड़े करने के नारे लगाए। ये उचित नहीं है। चिराग से जब पूछा गया कि कहीं साबित नहीं हो पाया है कि कन्हैया ने भारत के टुकड़े टुकड़े करने के नारे नहीं लगाए। वे तो कहते हैं कि मैं बीजेपी के टुकड़े टुकड़े करने के लिए राजनीति में आया हूं। इस पर चिराग

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पासवान ने कहा कि वे प्रयास करें। उनके नेता भी इसी कोशिश में लगे हैं, देखिए किसे सफलता मिलती है? चिराग पासवान के हमले, तेजस्वी यादव की नाराज़गी, दूसरे कांग्रेसियों की नाराज़गी से साफ है कि कन्हैया कुमार बिहार के युवा नेताओं को खटक रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कन्हैया कुमार का ज्यादा पढ़ा-लिखा होना और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी बड़ी पहचान होना। जेएनयू छात्र संघ का अध्यक्ष रहना। अब जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके कन्हैया जहां की आबोहवा में ही राजनीति है, इन चुनौतियों से कैसे निपटते हैं, यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा।

Share This Article