Bihar Politics: ओवैसी से दो कदम आगे निकले , पर ले लिया अलग स्टैंड
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट नए सिरे से तैयार करने की कवायद शुरू की है. इस बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आन्दोलन की धमकी दे दी है.पप्पू यादव ने जनता से कहा है कि वोटर लिस्ट के संबंध में जानकारी लेने के लिए आने बीएलओ या अन्य चुनाव कर्मियों को गांव में घुसने ना दें.
लोकसभा सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर चुनाव कर्मियों को गांव में ना घुसने देने और सविनय अवज्ञा करने की अपील लोगों से की है.उन्होंने अपनी पोस्ट में कर्मचारियों के साथ जानकारी या कागजात साझा नहीं करने के लिए भी जनता से कहा है.इससे पहले बुधवार को भी पप्पू यादव ने इस मुद्दे को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी. इसमें उन्होंने वोटर लिस्ट का रिवीजन नहीं रुकने पर महायुद्ध होने की चेतावनी तक दे दी थी.
इससे पहले एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने की चुनाव आयोग की योजना पर सवाल उठाया था.उन्होंने चेताया था कि इसकी वजह से बिहार के करोड़ों मतदाता अपने मत देने के अधिकार से वंचित हो सकते हैं. ओवैसी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखने की बात कहते हुए आरोप भी लगाए थे. बुधवार को इस मामले को लेकर करीब 11 विपक्षी दलों के प्रतिनिधमंडल ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात भी की थी.