वोटिंग वाले दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियाँ, वरना बेकार हो सकता है आपका वोट!…

Ritu Raj

बिहार में लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। आज पहले चरण में लाखों मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। हर वोट की कीमत है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियाँ आपकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। अगर आप भी आज अपने क्षेत्र में वोट डालने जा रहे हैं, तो ज़रूरी है कि पहले जान लें कि कौन-से काम आपको करने चाहिए और किन गलतियों से बचना है, ताकि आपका कीमती वोट व्यर्थ न जाए।

बिहार की सियासी जंग इस बार और भी दिलचस्प हो गई है। एक तरफ एनडीए गठबंधन जहां सत्ता बचाने के लिए पूरा दमखम झोंक रहा है, वहीं महागठबंधन इस बार सत्ता वापसी के मिशन पर है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय और रोमांचक हो चुका है। लेकिन इस पूरे चुनावी समर का सबसे बड़ा नायक वह मतदाता है, जो एक बटन दबाकर राज्य की तकदीर तय करेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

विधानसभा चुनाव वोटिंग से पहले जानें जरूरी बातें:
– पहली बार वोट डालने वाले युवा वोटर्स के लिए कुछ खास बातें बेहद जरूरी हैं, जिनको वोटिंग से पहले जान लेना चाहिए.
– सबसे पहले, वोट डालने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है कि नहीं.
– चुनाव आयोग (ECI) की वेबसाइट या वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर आप अपना नाम और पोलिंग स्टेशन चेक कर सकते हैं.
– अगर आपने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो फॉर्म 6 भरकर इसे पूरा किया जा सकता है.
– वोटिंग के दिन अपनी वोटर ID या फिर ECI द्वारा मान्यता प्राप्त किसी वैध पहचान पत्र- जैसे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड- – साथ ले जाना न भूलें. बिना पहचान पत्र के वोट डालना संभव नहीं है.
– पोलिंग बूथ पर पहुंचने के बाद अधिकारी के निर्देशों का पालन करें और वोटिंग के दौरान किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें.
– EVM मशीन पर वोट डालने के बाद VVPAT मशीन से निकली पर्ची पर नजर डालना न भूलें.
– इससे आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका वोट सही उम्मीदवार को ही गया है.
– अगर किसी तरह की गड़बड़ी नजर आती है, तो तुरंत वहां मौजूद प्रिसाइडिंग ऑफिसर को सूचित करें.

क्या नहीं करना है?
– पोलिंग स्टेशन पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल, सेल्फी लेना या राजनीतिक प्रचार सामग्री लाना सख्त मना है.
– यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र माना जाता है, और किसी भी तरह का उल्लंघन आपको मुश्किल में डाल सकता है.
– किसी और के नाम पर वोट डालना या दोबारा वोट करने की कोशिश करना कानूनी अपराध है, जिसके लिए सजा तक हो सकती है.
– याद रखें, एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आपका वोट न सिर्फ आपकी आवाज है, बल्कि आने वाले पांच वर्षों का भविष्य भी तय करता है.
– इसलिए वोट डालने से पहले पूरी तैयारी करें, सभी नियमों का पालन करें और किसी भी छोटी गलती से बचें.

Share This Article