वोट अधिकार यात्रा का शेड्यूल जारी,तेजस्वी पर कितना दबाव बना पायेगें राहुल गांधी?

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : 17 अगस्त से महागठबंधन की शुरू होनेवाली ” वोट अधिकार यात्रा” का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है. यह यात्रा रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेडियम से शुरू होगी जिसका समापन पटना के गांधी मैदान में 1 सितंबर को होगा.महागठबंधन की यह वोट अधिकार यात्रा बिहार के लगभग 23 जिलों से होकर गुजरेगी. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद इस यात्रा में मौजूद रहेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पहले दिन उनका साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देंगे. तेजस्वी यादव सहित बिहार के सभी इंडिया एलायंस के घटक दल इस यात्रा में शामिल होंगे. इस पूरे यात्रा में 3 दिन ब्रेक है. बिहार में इंडिया गठबंधन के सभी 6 घटक दल, इस यात्रा में भाग लेंगे. अगर उन्हें बीच में कोई संगठनात्मक काम आ जाए, तो वह कर सकते हैं, मगर अन्य लोग यह यात्रा जारी रखेंगे. इस पूरी यात्रा के शेड्यूल को लेकर अलग से जानकारी दी जाएगी. इस यात्रा के माध्यम से महागठबंधन की SIR के नाम पर चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को जागरूक करने की प्लानिंग है. 7 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक थी जिसमें इस यात्रा को लेकर चर्चा हुई थी और तेजस्वी यादव ने भी सभी नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया था.

वोट अधिकार यात्रा का पूरा शेड्यूल

17 अगस्त- रोहतास

18 अगस्त- औरंगाबाद

19 अगस्त- गया, नालन्दा

20 अगस्त- ब्रेक

21 अगस्त- शेखपुरा, लखीसराय

22 अगस्त- मुंगेर, भागलपुर

23 अगस्त- कटिहार

24 अगस्त- पूर्णिया, अररिया

25 अगस्त- ब्रेक

26 अगस्त- सुपौल, मधुबनी

27 अगस्त- दरभंगा, मुजफ्फरपुर

28 अगस्त- सीतामढ़ी, मोतिहारी

29 अगस्त- बेतिया, गोपालगंज, सिवान

30 अगस्त- छपरा, आरा

31 अगस्त- ब्रेक

1 सितंबर- पटना

पटना में इंडिया गठबंधन के सभी 6 घटक दल इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ मौजूद रहेंगे.राहुल gandhi की इस यात्रा को कांग्रेस पार्टी का शक्ति-प्रदर्शन भी माना जा रहा है.सीट sharing फाइनल होने से पहले होनेवाली इस यात्रा से तेजस्वी yadav पर दबाव बन सकता है.कांग्रेस पार्टी को सीट बटवारे में माइलेज मिल सकता है .

.

Share This Article