संजय झा की कोशिश रंग लाई,पटना-दरभंगा से विदेश के लिए उड़ान भरेगें विमान.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : दिल्ली में शुक्रवार को हुई परिवहन, पर्यटन व संस्कृति संबंधी स्थायी संसदीय समिति की बैठक  में नागर विमानन मंत्रालय तथा इससे जुड़ी संस्थाओं के कामकाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई.  राज्यसभा सदस्य संजय झा की अध्यक्षता में हुई इस  बैठक में संजय झा ने कहा कि बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट को जल्द फंक्शनल बनाया जाए. दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने से संबंधित बिंदुओं पर भी अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बैठक में अधिकारियों ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण अचानक उत्पन्न होने वाले व्यवधान तथा उससे निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों, उड़ानों में होने वाले विलंब के कारण पर चर्चा हुई.हवाई अड्डों पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई.बैठक में अधिकारियों से पूछा गया कि हवाई अड्डों पर सस्ती कैंटीन की स्थापना की दिशा में क्या कदम उठाए जा रहे हैं? साथ ही उन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्रियों के लिए बार-बार की सुरक्षा जांच की जगह एक सुविधाजनक प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा गया.

Share This Article