सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 के समापन समारोह में पहुंचे थे.इनडोर स्टेडियम बैडमिंटन खिलाड़ियों से मुलाकात कर रहे थे, तभी जेडीयू के भागलपुर सांसद अजय मंडल फर्श पर गिर गए.पैर फिसलने के कारण उनके पैर और कमर में गंभीर चोट आई है. आनन फानन में मेडिकल की टीम ने संसद को प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया.जहां ICU वार्ड में इलाज चल रहा है.
गौरतलब है कि भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में सीएम नीतीश कुमार ने भागलपुर के लोगों को करोड़ों रुपए की योजनाओ की सौगात दी. साथ ही साथ सीएम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भी जायजा लिया.कार्यक्रम में जेडीयू के स्थानीय नेता, सांसद और विधायकों के अलावा गठबंधन के अन्य नेता मौजूद थे. इस कार्यक्रम में भागलपुर के जेडीयू सांसद अजय मंडल भी पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही जेडीयू सांसद वहां से चलने लगे अचानक लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गए. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया.