हाजीपुर में बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय-आतंकियों को चुन-चुन कर मारेंगे.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : हाजीपुर के हरौली में पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आतंकवाद पर सख्त तेवर दिखाया है.उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को अब चुन-चुन कर सजा मिलेगी और उनके आकाओं को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते.कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने मंच से सवाल किया कि पाकिस्तानियों को उनके घर में घुसकर कब मारा जाएगा? इस पर मंत्री राय ने कहा कि, गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर में बेकसूर लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों को सख्त सजा दी जाएगी. “देश की जनता को अब अपनी सेना पर पूरा भरोसा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नित्यानंद राय ने बताया कि उनके मंत्रालय के अधीन देश की सीमा सुरक्षा, अंतरिक्ष सुरक्षा और आठ केंद्र शासित प्रदेश आते हैं.साथ ही वे पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की जिम्मेदारी भी संभालते हैं. उन्होंने कहा, “हम बदले नहीं हैं, बल्कि जिम्मेदारी और बढ़ गई है.केन्द्रीय मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.मंत्री स्वागत से अबिभुत दिखे.उन्होंने कहा कि जनता का यहीं स्नेह-प्रेम उन्हें ताकत देता है.  

Share This Article