127 किलोमीटर लंबा 4 लेन पटना-डोभी कॉरिडोर लगभग बनकर तैयार ,PM modi करेगें उद्घाटन.

City Post Live

अब 90 मिनट में पटना से गया, हेलिकॉप्टर भी उतरेंगे:दिल्ली-कोलकाता आना-जाना आसान; पटना-गया-डोभी कॉरिडोर तैयार, VIDEO

  •  

अब पटना से गया पहुंचने में 5 नहीं सिर्फ 90 मिनट लगेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आप 120 KM/घंटे की स्पीड से गाड़ी चला सकेंगे।

सिटी पोस्ट लाइव : पटना से बोधगया होते हुए डोभी तक जानेवाली 127 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का कार्य अब पूरा होनेवाला है. कॉरिडोर का काम NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने कराया है. करीब 99 फीसदी काम पूरा हो गया है. यह मगध के लोगों के लिए सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि संभावनाओं का राजमार्ग है. पटना से  जहानाबाद हिते हुए गया-डोभी फोरलेन कॉरिडोर (NH-22)  इसी महीने यानी मई में PM मोदी जनता को सौंप सकते हैं.

इस सड़क पर  कहीं भी ब्रेकर नहीं मिलेगा और ना ही कोई जर्क मह्सुश होगा.सड़क ऐसी बन रही है कि  100 से ऊपर की स्पीड पर भी कार के डेशबोर्ड पर पानी से भरा गिलास  भी छलकेगा। नहीं.दावा है कि सड़क इतनी मजबूत है कि इस पर हेलिकॉप्टर की लैंडिंग भी हो सकेगी.इस 4 लेन के चालू होने के बाद मगध के लोग दिल्ली-कोलकाता से सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे. इससे बिजनेस से लेकर इंडस्ट्री तक की पहुंच आसान होगी.

127 किलोमीटर लंबा 4 लेन पटना-डोभी कॉरिडोर पटना के न्यू बाइपास में सरिस्ताबाद से शुरू होकर 3 जिलों को कवर करते हुए डोभी तक जाएगा. इसमें तीनों जिलों के करीब सौ से अधिक गांवों को जोड़ा गया है.4 लेन पटना जिले में 39 किमी, जहानाबाद में 29 किमी और गया में 59 किमी तक लंबा है. अभी पटना से गया जाने में खराब सड़क और ट्रैफिक के कारण 3 घंटे तक लगता है. इसके चालू होने के बाद इस दूरी को 90 मिनट में पूरा किया जा सकता है.

Share This Article