19 मई तक झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिलेगी राहत.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव:बिहार में आज फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है.मौसम विभाग के अनुसार बिहार में कहीं उमस भरी गर्मी तो कहीं बारिश की संभावना है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहर के 27 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.गौरतलब है कि दिन में उमस भरी गर्मी रह रही है और रात में बारिश हो रही है.रात में राहत और दिन में गर्मी का भीषण प्रकोप रह रहा है.पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज से 19 मई तक विशेषकर 15 और 16 मई को पूरे बिहार मूसलधार बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी.

आज यानी 14 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है. इसके अलावा सीवान, सारण, पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, और अरवल में हॉट डे के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहेगी. सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38°C से 40°C के बीच रहने की संभावना है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

13 मई को दिनभर उमस भरी गर्मी बनी रही. भले ही मात्र तीन जिलों का अधिकतम तापमान 40°C या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया लेकिन महसूस की जाने वाली तापमान वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा थी. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42°C डेहरी में दर्ज हुआ. इसके अलावा, गया में 41.7°C और बक्सर में 41.2°C रिकॉर्ड किया गया.

Share This Article