जिला परिवहन कार्यालय के कर्मियों की शिकायत के बाद, “डीएम” ने करवाया जिला परिवहन कार्यालय का निरीक्षण।

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना :इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया परिवहन विभाग से आ रही है जहां भ्रष्टाचार के शिकायत को लेकर के प्रमंडलीय आयुक्त के आदेशानुसार जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन कार्यालय का अधिकारियों से निरीक्षण करवाया है , वहीं इन दिनों जिला परिवहन कार्यालय भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर सुर्खियों में था, वहीं दैनिक समाचार पत्रों की सूचना को संज्ञान में लेते हुए, कोसी डिविजनल कमिश्नर ने संज्ञान लिया है, और कहां है जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई भी निश्चित तौर पर की जाएगी ।

आपको बता दे, बीते दिन परिवहन विभाग के एक कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार सिंह का बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हुआ था, वहीं इस तस्वीर को कई दैनिक अखबारों ने भी प्रमुखता से छापी थी, वहीं सबका यही सवाल था की प्रशासन ने संविदा पर बहाल कंप्यूटर ऑपरेटर को बंदूक का लाइसेंस निर्गत किया है, या फिर वह अवैध हथियार अपने पास रखता है, और सूचना यह भी थी कि पूरे पूर्णिया परिवहन विभाग में प्रमुख कंप्यूटर ऑपरेटर की सीट पर इसका ही कब्जा है, इसकी सीट को इसके लिए सुरक्षित रखा गया है, गौरतलाब यह है कि परिवहन पदाधिकारी भी इसकी सीट का स्थानांतरण नहीं करते हैं, यह जिला परिवहन पदाधिकारी का बहुत ही करीबी ऑपरेटर बताया जाता है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article