City Post Live

: बक्सर में CM नीतीश कुमार ने लगाई सौगातों की झड़ी, 73 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में बक्सर जिले के विकास से संबंधी 12 बड़ी घोषणाएं की हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के केशापुर में बहुग्रामी पेयजलापूर्ति केंद्र और राजपुर प्रखंड के निकृष में कर्मनाशा नदी से पंप नहर परियोजना सहित 478 करोड़ रुपए की 73 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है. बक्सर-कोईलवर तटबंध पर सड़क का निर्माण और कांव नदी पर मलई बराज योजना को पूरा करने की घोषणाएं, बक्सर के साथ ही पड़ोस के भोजपुर और रोहतास जिले के लिए भी लाभकारी साबित होंगे.सीएम ने भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना, आईटीआई मैदान में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण और बक्सर शहर में प्रेक्षागृह के निर्माण की घोषणा की है.

जिला मुख्यालय की दो प्रमुख सड़कों  ज्योति चौक से बक्सर गोलंबर तक बाईपास और मेन रोड का हिस्सा एवं बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल रोड तक की सड़क का चौड़ीकरण कराए जाने की घोषणा  शामिल है. बक्सर-पटना एनएच 922 से बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर होते हुए बाजार तक और पुराना भोजपुर-सिमरी सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा. धनसोईं बाजार में बाईपास रोड का निर्माण होगा. एनएच 922 से चक्की ग्राम होते हुए उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गंगा पर बने जनेश्वर मिश्र सेतु से सीधी संपर्कता के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. जिले के सदर, सिमरी, चौसा, चौगाईं एवं केसठ प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड सह अंचल कार्यालयों के लिए नए भवन का निर्माण होगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के केशापुर में बहुग्रामी पेयजलापूर्ति केंद्र और राजपुर प्रखंड के निकृष में कर्मनाशा नदी से पंप नहर परियोजना सहित 478 करोड़ रुपए की 73 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.उन्होंने बक्सर में होटल विश्वामित्र के जीर्णोद्धार और रामरेखा घाट पर पर्यटन सुविधाओं का विकास जैसी बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया.

Share This Article