सिटी पोस्ट लाइव : बिहार कांग्रेस के नवनिर्वाचित 40 जिलाध्यक्ष आज दिल्ली रवाना हो जायेगें..प्रदेश अध्यक्ष पहले से ही दिल्ली में हैं.4 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. दिल्ली रवाना होने से पहले आज प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. मीटिंग के बाद देर शाम तक सभी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. विधानसभा चुनाव से पहले होनेवाली इस में संगठन विस्तार, पार्टी की मजबूती और विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी.
मीटिंग से पहले सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश नेतृत्व की ओर से राहुल गांधी को एक प्रेजेंटेशन दिया जाएगा. जिलाध्यक्ष पार्टी को कैसे मजबूत करेगें ,इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा. बूथ लेवल तक वोटर को पार्टी के साथ जोड़ेंगे. इसके बाद सभी को जिला और बूथ स्तर पर कमिटी तैयार करने का टास्क दिया जाएगा.बिहार में कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 40 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर की थी. इनमें से 21 नए चेहरे हैं. 19 जिलाध्यक्षों को रिपीट किया गया है. सबसे ज्यादा 14 सवर्ण जाति से अध्यक्ष बनाए गए हैं. 5 दलित, 6 मुस्लिम और एक महिला को जिम्मेदारी दी गई है.
कांग्रेस संगठन को धारदार बनाने के लिए जिलाध्यक्षों को बड़ा पावर देने की तैयारी कर रही है. प्रदेश की तरह ही जिला में जिलाध्यक्षों को कई स्वतंत्र अधिकार दिए जा सकते हैं.पार्टी सूत्रों की मानें तो इनकी भूमिका अब केवल जिलों के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की नहीं होगी, बल्कि इन्हें मजबूत करने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले और घोषणाएं और हो सकती हैं.आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण और कैंडिडेट सिलेक्शन में जिलाध्यक्षों की अहम भूमिका हो सकती है. बहुत जल्द सकी घोषणा भी हो सकती है.6 दिन पहले ही बिहार कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था. जिला और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह फेरबदल किया गया.
इसका संयोजक प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को बनाया गया था. विधानसभा में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और विधान परिषद दल के नेता मदन मोहन झा को सदस्य बनाया गया था.इनके अलावा पार्टी के तीन प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव, शाहनवाज आलम, और सुशील कुमार पासी को भी सदस्य बनाया गया है.