ICC वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा की बड़ी छलांग, बिना खेले पहुंचे दूसरे पायदान पर…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आईसीसी ने कल बुधवार को वनडे रैंकिंग जारी की है। इसमें इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा को बड़ा फायदा मिला है। वहीं, भारत के 3 बल्लेबाज टॉप 10 सें बरकरार हैं। ताजा टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 ऑलराउंडर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बुधवार को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की गई। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बिना कोई मैच खेले ही दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 756 रेटिंग अंक हैं। रोहित ने पिछले 5 महीने से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहींखेला है। उन्होंने 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल खेले थे। इनको पाकिस्तानी बैटर बाबर आजम का वेस्टइंडीज दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण फायदा हुआ। बाबर ने 3 मैचों की सीरीज में सिर्फ 56 रन ही बना पाए। इसके कारण वे दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर आ गए। बता दें कि, बैटर्स रैंकिंग में टेस्ट कप्तान शुभमन गिल शीर्ष स्थान पर बरकरार है। उनके 784 रेटिंग अंक हैं। बल्लेबाज कोहली और अय्यर भी 736 और 704 के साथ क्रमश: चौथे और आठवें स्थान पर है। वहीं, ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में 3 भारतीय बल्लेबाज है।

हालांकि, आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारत के 3 बल्लेबाज शामिल है। इसमें युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा,829 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। और टीम इंडिया के टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव 739 अंक के साथ छठे स्थान पर है। साथ ही तिलक वर्मा 804 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। जानकारी के लिए बता दें कि ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 ऑलराउंडर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लगातार 179 हफ्तों से नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर पर काबिज हैं। उनके 405 रेटिंग अंक हैं।

Share This Article