6 महीने में पांचवीं बार बिहार दौरे पर आ रहे राहुल गांधी.

Manisha Kumari

Rahul Gandhi:

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार कांग्रेस एक्शन में है.राहुल गांधी 6 जून को पांचवीं बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वे राजगीर में अति पिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस वर्ष वे पहले भी जनवरी फरवरी अप्रैल और मई में बिहार आ चुके हैं. राहुल गांधी की इस वर्ष यह पांचवीं बिहार यात्रा है. इसके पहले राहुल गांधी जनवरी, फरवरी, अप्रैल और चौथी बार मई महीने दरभंगा और पटना आए थे.,अब एक बार फिर जून महीने में वे बिहार आने वाले हैं.

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पूर्व में यह कार्यक्रम 27 मई को प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम टल गया था. अब वापस छह जून को कार्यक्रम करने की सहमति केंद्रीय नेतृत्व बिहार कांग्रेस को दी है.इससे पहले दरभंगा दौरे पर बिहार आए राहुल गांधी की यात्रा को लेकर काफी विवाद हुआ था. दरभंगा में आयोजन स्थल पर अनुमति न होने के बाद कार्यक्रम किए जाने को लेकर उन पर प्राथमिकी भी की गई थी. राहुल गांधी की लगातार बिहार यात्राओं को इस वर्ष होने वाले चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस वर्ष बिहार विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव के पहले कांग्रेस लगातार राज्य के सभी जिलों प्रखंडों और पंचायत तक विभिन्न प्रकार के अभियान चला रही है. कांग्रेस बिहार में कितनी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी इसका निर्णय महागठबंधन की बैठक के बाद ही संभव हो पाएगा.

Share This Article