मुंबई इंडियंस के 4.80 करोड़ी स्टार पर टूटा दुखों का पहाड़, T20 वर्ल्ड कप से पहले सिर से उठा पिता का साया…

Ritu Raj

एक ओर जहां पूरी दुनिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच का इंतजार कर रही है, वहीं अफगानिस्तान के उभरते हुए सितारे अल्लाह गजनफर के घर में मातम छाया हुआ है। वर्ल्ड कप के आगाज में जब महज 10 दिन (7 फरवरी से शुरू) शेष हैं, तब इस युवा खिलाड़ी ने अपने पिता को खो दिया है। गजनफर ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर को साझा किया, जिसके बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

मुंबई इंडियंस का भरोसा और गजनफर का टैलेंट;
19 साल के अल्लाह गजनफर की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें 4.80 करोड़ रुपये की मोटी रकम में रिटेन किया है। अपनी ‘मिस्ट्री स्पिन’ से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले गजनफर को अफगानिस्तान क्रिकेट का भविष्य माना जाता है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वर्ल्ड कप टीम में भूमिका;
हालांकि, गजनफर को अफगानिस्तान की मुख्य 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में इजाज अहमदजई और जिया उर्र रहमान के साथ रखा गया है। नियमों के मुताबिक, यदि मुख्य टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, तो गजनफर को वर्ल्ड कप के मुख्य रण में उतरने का मौका मिल सकता है।

एक नजर इंटरनेशनल करियर पर;
वनडे डेब्यू: मार्च 2024 (बनाम आयरलैंड)
टेस्ट डेब्यू: दिसंबर 2024 (बनाम जिम्बाब्वे)
T20I डेब्यू: 2 सितंबर 2025 (बनाम पाकिस्तान)
हालांकि, अब तक खेले गए 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 29 विकेट चटकाए हैं। निजी जीवन में आए इस बड़े संकट के बीच, अब यह देखना होगा कि यह युवा खिलाड़ी मानसिक रूप से खुद को कैसे संभालता है और वर्ल्ड कप के दौरान टीम के साथ कब जुड़ता है।

Share This Article