फाइनल में चौके-छक्कों की बारिश तय! फ्रेश पिच पर स्पिन का जादू होगा कम, रिचर्ड इलिंगवर्थ की निगरानी में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड…

Ritu Raj

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए मंच तैयार है। रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से यह महामुकाबला खेला जाएगा। ESPN की रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल के लिए एक ‘फ्रेश पिच’ का उपयोग किया जाएगा, जिससे उम्मीद है कि दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा।

पिच का मिजाज;
अहमदाबाद की पिच को इस बार काली और लाल मिट्टी को मिलाकर तैयार किया गया है। यह प्रयोग वानखेड़े में हुए दूसरे सेमीफाइनल के दौरान भी सफल रहा था। गेंद ज्यादा नहीं घूमेगी, जिससे स्पिन गेंदबाजों के लिए चुनौती बढ़ सकती है। तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी उछाल मिलेगी, लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आएगी। वहीं, पिच का स्वभाव बल्लेबाजों के अनुकूल रहेगा। माना जा रहा है कि खिताब जीतने के लिए पहली पारी में 200+ का स्कोर सुरक्षित हो सकता है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मैच ऑफिशियल्स: इलिंगवर्थ और व्हार्फ संभालेंगे कमान

भूमिकाअधिकारीदेश
ऑन-फील्ड अंपायररिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फइंग्लैंड
थर्ड अंपायरअल्लाहुद्दीन पालेकरदक्षिण अफ्रीका
फोर्थ अंपायरएड्रियन होलस्टोकदक्षिण अफ्रीका
मैच रेफरीएंडी पाइक्रॉफ्टऑस्ट्रेलिया
Share This Article