मुंबई इंडियंस के लिए ‘खतरे की घंटी’: Points Table में 8वें नंबर पर लुढ़की टीम, जानें अब कैसे होगा चमत्कार?…

Ritu Raj

आईपीएल 2026 को शुरू हुए अभी दो हफ्ते भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन कुछ टीमों के लिए प्लेऑफ की राह अभी से कठिन होती दिख रही है। इनमें पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का नाम भी शामिल है। मजबूत टीम होने के बावजूद मुंबई उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। टीम ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद से न तो ट्रॉफी मिली है और न ही फाइनल तक पहुंच पाई है।

इस सीजन की शुरुआत मुंबई ने शानदार अंदाज में की थी और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर जीत से अभियान शुरू किया। लेकिन इसके बाद टीम की लय बिगड़ गई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, फिर राजस्थान रॉयल्स ने बारिश से प्रभावित मैच में हराया, और इसके बाद आरसीबी के खिलाफ भी टीम को करीबी मुकाबले में हार मिली। लगातार तीन हार के कारण मुंबई की स्थिति अंक तालिका में खराब हो गई है। इस समय हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की है। 2 अंकों और -0.772 के नेट रन रेट के साथ टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अब अगर प्लेऑफ की बात करें, तो आम तौर पर 18 अंक हासिल करने वाली टीम आसानी से क्वालिफाई कर जाती है। ऐसे में मुंबई को अपने बाकी 10 मैचों में कम से कम 8 जीत दर्ज करनी होंगी। अगर टीम 7 मैच जीतती है, तो उसके 14 अंक हो जाएंगे, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनी रह सकती है, लेकिन इसके लिए अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। सीधे शब्दों में कहें तो मुंबई इंडियंस के पास अब ज्यादा गलती की गुंजाइश नहीं बची है। टीम अगर बाकी मैचों में 2 या 3 से ज्यादा हार झेलती है, तो प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

Share This Article