नीतीश सरकार के संकटमोचक को मिला ईनाम.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : नीतीश सरकार के संकटमोचक  JDU के  राष्ट्रीय महासचिव व राज्य मंत्रिमंडल के पूर्व सदस्य संजय कुमार झा को पहलीबार राज्यसभा जाने का मौका मिल रहा है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  ने उनके नाम की घोषणा कर दी है.आज  बुधवार को संजय झा नामांकन करेंगे.संजय झा ने अपने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री के इस निर्णय के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए विशेष दिवस है. यह मेरे लिए बड़े ही सम्मान का विषय है कि मेरे नाम का चयन राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में हुआ है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

संजय झा ने  लिखा- मैं नीतीश कुमार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. अपनी पार्टी व पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति भी वह आभार प्रकट करते हैं. संजय झा ने कहा कि इस खुशी के क्षण के साथ-साथ मेरे लिए यह एक बड़ी जवाबदेही भी है कि अपने लोगों की आवाज को मैं उच्च सदन में सही तरीके से रख सकूं.गौरतलब है कि नीतीश सरकार के विश्वास मत के दौरान संजय झा ने संकटमोचक की भूमिका निभाई है.संजय झा हमेशा से नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद साथी रहे हैं.

Share This Article