कंगन घाट पर मां गंगा की मूर्ति के अपमान का आरोप, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशान

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
मां गंगा हर हिन्दुस्तानी के दिल में बसती है, लेकिन कांग्रेस नेता शशांत कुमार ने कुछ वीडियो जारी कर ऐसा बवाल मचाया है जिसकी गूंज बड़ी दूर तक जाएगी और जिम्मेवार लोगों से जवाब देते नहीं बनेगा। पटना सिटी के कंगन घाट पर गंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। गंगा महोत्सव में खूब धूम-धड़ाका हुआ, मां गंगा की मूर्ति लगाई गई, लेकिन इसके बाद कल जो हुआ, वह बड़ा मुद्दा बन गया है। मां गंगा की मूर्ति को बेहद अपमानजनक तरीके से तोड़े जाने को लेकर कंगन घाट के आस-पास के लोगों और कांग्रेस नेता शशांत कुमार ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब बीजेपी नेताओं से इसका जवाब देते नहीं बन रहा कि जिन मां गंगा की मूर्ति की अराधना 11 दिनों तक की गई, उन्हीं मां गंगा की मूर्ति के साथ ऐसा अपमानजनक व्यवहार क्यों किया गया। पटना सिटी के कांग्रेस नेता शशांत कुमार कहते हैं कि मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर इसके लिए जिम्मेवार हैं। शशांत कुमार ने कहा कि मां गंगा की अराधना के नाम पर मेला लगाकर खूब उगाही की गई और फिर मां गंगा की मूर्ति को बेहद अपमानजनक तरीके से तोड़ा गया। शशांत कुमार ने कहा कि धर्म से इनका कोई लेना-देना नहीं था, मां गंगा के नाम पर मेला लगाकर खोमचे वाले-ठेले वाले से खूब उगाही की गई। शशांत कुमार ने कहा कि मूर्ति को तोड़ा गया। खंडित किया गया जिसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। शशांत कुमार ने कहा कि हम इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं और धर्म को धंधा बनाने वालों के ख़िलाफ़ हम पुरजोर आवाज़ उठाएंगे।

इस पूरी घटना से पटना सिटी के कंगन घाट के लोगों में भी गहरा आक्रोश है और अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता इन संगीन आरोपों का कैसे जवाब देते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article