पटना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई: दीदारगंज थाने का ASI 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
विशेष निगरानी इकाई (Special Vigilance Unit) ने पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दीदारगंज थाना के सहायक अवर निरीक्षक (ASI) अभिनंदन को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई फतुहा निवासी रोहित कुमार पीतांबर की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोप था कि ASI अभिनंदन एक ऑटो रिक्शा छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद विशेष निगरानी टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया, और ASI को रिश्वत लेते ही मौके पर पकड़ लिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

फिलहाल अभिनंदन से पूछताछ जारी है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से साफ संकेत मिला है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम हो रहा है।

Share This Article