सिटी पोस्ट लाइव
घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम मिथुन मन्हास BCCI अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि,28 सितंबर को इस बात की आधिकारिक घोषणा होगी। वहीं, उन्होंने एक भी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला है।
ताजा खबरों के अनुसार, घरेलू क्रिकेट का सुपरस्टार मिथुन मन्हास BCCI अध्यक्ष बनने की होड़ में सबसे आगे हैं। शनिवार को दिल्ली में एक केंद्रीय मंत्री के घर पर BCCI के शीर्ष अधिकारी की मीटिंग हुई। इसमें मिथुन की नाम का जिक्र किया गया। वहीं, 28 सितंबर को बोर्ड की वार्षिक आम बैठक के बाद ही आधिकारिक घोषणा होगी। दरअसल, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख रविवार दोपहर तक है । साथ ही चुनाव 28 सितंबर को बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (AGM) में होंगे।
बता दें, मिथुन मन्हास अगर BCCI अध्यक्ष बनते हैं तो वे ऐसे पहले खिलाड़ी होंगे, जिन्होंने टीम इंडिया के तरफ से एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। उनके पास 157 फर्स्ट क्लास मैचों का अनुभव है। इसके अलावा IPL में वे दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स को रिप्रजेंट कर चुके हैं। और बीसीसीआई की AGM में भी हिस्सा ले चुके हैं।
गौरतलब है कि अगले BCCI अध्यक्ष की रेस में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह के नाम का भी चर्चा चल रही है। साथ ही कर्नाटक के पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर रघुराम भट्ट और पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे का भी शामिल है। 28 सितंबर को मुंबई में BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) होगी। यह बोर्ड की 94वीं AGM है। इसके साथ हीं IPL और WPL के गवर्निंग काउंसिल का चुनाव भी होगा। इसी दिन दुबई में एशिया कप का फाइनल भी खेला जाना है।