सिटी पोस्ट लाइव
एक्ट्रेस निक्की तंबोली डैंगू हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। फैंस जल्द ही उनकी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
अभिनेत्री और बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली डेंगू का शिकार हो गई है। एक्ट्रेस ने खुद ही इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने रविवार को अपने फैंस से हेल्थ अपडेट शेयर किया। दरअसल, निक्की ने डेंगू की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करके दी है। उन्होंने लिखा- ‘डेंगू पॉजिटिव’। वहीं, अभिनेत्री की सेहत को लेकर फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। निक्की जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘बदनाम’ में नजर आएंगी।
बता दें, निक्की तंबोली एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया था। इस शो में वो सेकेंड रनरअप रही थीं। निक्की साउथ फिल्म ‘कंचना के अलावा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी 11’, ‘द खतरा खतरा जैसे स्टंट शो’ में भी दिखाई दे चुकी है।