1 फरवरी 2026 से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर आने वाला नया रियलिटी शो ‘द 50’ दर्शकों को एक अनोखी और रोमांचक दुनिया में ले जाएगा। यह शो फ्रेंच सुपरहिट फॉर्मेट लेस सिंक्वांते (Les Cinquante) से प्रेरित है, जिसे भारतीय दर्शकों के लिए खास अंदाज में तैयार किया गया है। फराह खान इस शो की होस्ट हैं, जबकि गेम का असली कंट्रोल एक रहस्यमयी ‘लायन’ के हाथों में होगा। मीडिया की टीम ने शो के मुख्य सेट यानी ‘महल’ (The Palace) का एक्सक्लूसिव दौरा किया है। यहां 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स अगले 50 दिनों तक अलग-थलग रहकर सर्वाइवल, रणनीति और सामाजिक बुद्धिमत्ता की जंग लड़ेंगे।

लायन: गेम का मास्टरमाइंड
शो की सबसे बड़ी खासियत है ‘लायन’, जो मास्क पहने एक रहस्यमयी पर्सनैलिटी है। वह पूरे गेम को कंट्रोल करेगा, टास्क देगा, सरप्राइज लाएगा और फैसले लेगा। लायन का डेन महल का सबसे पावरफुल और गुप्त हिस्सा है, जहां से वह कंटेस्टेंट्स को चुनौतियां भेजेगा।
महल की थीम: जंगल और राजसी मेल
पूरे महल में जानवरों के प्रतीक छाए हुए हैं—शेर, लोमड़ी, चीता, भालू आदि की मूर्तियां, डिजाइन और नक्काशी। यह सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट का प्रतीक है। यहां दोस्ती, गठबंधन, धोखा और लगातार बदलती रणनीतियां देखने को मिलेंगी। महल राजस्थानी कारीगरी और जंगली थीम का शानदार मिश्रण है—लकड़ी की नक्काशी, शेर मुखौटे, झूमर और एनिमल किंगडम की झलक हर कोने में।
एरीना: असली जंग का मैदान
महल का सबसे इंटेंस हिस्सा है एरीना, जहां फिजिकल, मेंटल और स्ट्रैटेजिक चैलेंज होंगे। यह Squid Game जैसा फील देता है, लेकिन यहां मौत नहीं—बुद्धि, ताकत और प्लानिंग की लड़ाई होगी। हारने वाले कंटेस्टेंट्स अनसेफ जोन में पहुंचेंगे, जहां लायन उनका अंतिम फैसला करेगा।
अनसेफ जोन: एलिमिनेशन का खतरा
यह जगह देखने में आकर्षक है, लेकिन यहां पहुंचना मतलब एलिमिनेशन का बड़ा रिस्क। कंटेस्टेंट्स के लिए समय बेहद तनावपूर्ण होगा, क्योंकि यहीं से गेम का रुख पलट सकता है।
रहने की व्यवस्था:
कंटेस्टेंट्स को एक बड़े हॉल में नहीं ठूंसा जाएगा।
अलग-अलग बेडरूम्स हैं, हर कमरे में 3-4 बेड्स, अलग-अलग थीम और कलर (ग्रीन, एक्वा ब्लू आदि)।
हर जगह 24×7 कैमरे लगे हैं।
खाना: बुफे स्टाइल
कोई किचन नहीं होगा—लायन को गंदगी पसंद नहीं। खाना बुफे एरिया में मिलेगा, जहां भी रणनीति और बातचीत चलेगी, लेकिन किचन वाली पॉलिटिक्स से दूर।
नियम: कोई फिक्स्ड रूल्स नहीं
शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट—कोई तय नियम या वोटिंग सिस्टम नहीं। एलिमिनेशन पूरी तरह स्ट्रैटेजी, सोशल इंटेलिजेंस और लायन के फैसलों पर आधारित होगा। गेम हमेशा अनप्रेडिक्टेबल रहेगा।
दर्शकों की भागीदारी:
जियो हॉटस्टार पर दर्शक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर सकेंगे। अगर उनका सपोर्टेड कंटेस्टेंट जीतता है, तो दर्शक भी प्राइज मनी का हिस्सा पा सकते हैं।
कंटेस्टेंट्स
शो में कई बड़े नाम हैं, जैसे—
1) दिव्या अग्रवाल
2) करण पटेल
3) उर्वशी ढोलकिया
4) शाइनी दोशी
5) फैसल शेख (फैसल)
6) मोनालिसा
और कई अन्य सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर और रियलिटी स्टार्स। कुल 50 कंटेस्टेंट्स 50 लाख तक के प्राइज के लिए लड़ेंगे।
प्रसारण;
शुरुआत: 1 फरवरी 2026 से
जियो हॉटस्टार: रात 9 बजे स्ट्रीमिंग
कलर्स टीवी: रात 10:30 बजे टेलीकास्ट