सहरसा में देसी रायफल के साथ युवक गिरफ्तार, आपराधिक वारदात की कर रहा था तैयारी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव: बिहार के सहरसा जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंदल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कबीरपुर पुल के पास त्वरित दबिश दी। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए मौके पर ही उसे धर दबोचा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

क्या बरामद हुआ?

पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से:

  1. एक देसी रायफल
  2. दो जिंदा 8 MM कारतूस
  3. एक मैगजीन
    बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जवाहर चौधरी, वार्ड नंबर 02, सौथी गांव, थाना चिरैया, जिला सहरसा के रूप में हुई है।

केस दर्ज, इलाके में बढ़ा विश्वास

इस संबंध में चिरैया थाना कांड संख्या 25/25 दिनांक 29.05.2025 को धारा 25(1-बी)/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मी दिनेश मंडल और सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

बाइट: आजीत कुमार, साइबर डीएसपी
(उद्धरण में कहा – “पुलिस की तत्परता से एक संभावित बड़ी घटना टल गई है, आगे भी ऐसे तत्वों पर कार्रवाई जारी रहेगी।”)

Share This Article