एशिया कप में भारत-पाक जंग से पहले अकरम का बड़ा बयान, बनाया रोमांचक माहौल…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

स्विंग ऑफ सुल्तान के नाम से मशहूर वसीम अकरम ने एशिया कप से पहले बड़ा बयान दिया है। 14 सितंबर को टूर्नामेंट का महामुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम ने एशिया कप में होने वाले इंडिया-पाक मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा- “मुझे यकीन है कि ये मैच अन्य सभी भारत-पाक मैचों की तरह ही मनोरंजक होंगे। लेकिन मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी और फैंस दोनों अनुशासित रहेंगे और सीमा पार नहीं करेंगे। अगर भारतीय देशभक्त हैं और चाहते हैं कि उनकी टीम जीते, तो यही बात पाकिस्तानी फैंस के लिए भी लागू होती है। भारत हाल ही में बेहतर फॉर्म में है और प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। लेकिन जो टीम उस दिन दबाव को सबसे अच्छे से संभालेगी, वही टीम जीतेगी।” आगे कहा कि “ये एशिया कप दुनिया भर के फैंस के लिए एक दावत होगी। मेरी इच्छा है कि भारत और पाकिस्तान भी टेस्ट सीरीज खेलना फिर से शुरू करें। बहुत लंबा समय हो गया है और ये दोनों पक्षों के फैंस के लिए एक ऐतिहासिक तमाशा होगा। फैंस को भी अनुशासन दिखाना होगा।”

हालांकि, एशिया कप में दोनों टीमें(भारत-पाक) 18 बार आमने-सामने हुई है। इसमें 10 बार भारत जीता है और 6 बार पाक ने बाजी मारी है। जबकि 2 मैच ड्रॉ रहा है।

Share This Article