चिराग पासवान ने स्वीकार किया पार्टी का प्रस्ताव,जानिये कहां से लड़ेगें चुनाव?

Manisha Kumari

Chirag Paswan:

Chirag Paswan Bihar Poltiics

सिटी पोस्ट लाइव : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को विधान सभा चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पार्टी ने दे दिया है.चिराग पासवान ने भी पार्टी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.उन्होंने कहा है कि  जो भी आदेश उन्हें अपनी पार्टी की ओर से मिलेगा, वह उसका पालन करेंगे. उन्होंने चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी की इस पर जो भी राय होगी, उसका मैं जरूर पालन करूंगा. फिलहाल अभी इस पर और चर्चा होना बाकी है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 चिराग के इस जवाब से सियासी गलियारों में हलचल तेज है.पासवान ने स्पष्ट संकेत दिया है कि उनकी पार्टी बिहार के विधानसभा चुनाव में पूरी दमखम के साथ उतरेगी. ऐसे में चर्चा है कि एनडीए में रहते हुए चिराग की पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों की अपनी डिमांड को आगे बढ़ाएगी.चिराग पासवान लोक सभा चुनाव के परफॉरमेंस के आधार पर सीट बटवारे की मांग कर रहे हैं.अगर ऐसा होता है तो उन्हें कम से कम 35 से  40 सीटें मिल सकती हैं.लेकिन ये संभव नहीं दिखाई नहीं दे रहा क्योंकि नीतीश कुमार 100 से कम सीटों पर तैयार नहीं होगें.बीजेपी जेडीयू से कम सीटों पर नहीं लडेगी.

Share This Article