मुजफ्फरपुर में शादी के नाम पर शोषण, झांसे और धोखे का आरोप…

Ritu Raj

मुजफ्फरपुर शहर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ पांच सालों तक कथित यौन शोषण, मारपीट और गहने ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता सोनम कुमारी ने आरोपी राजू सहनी उर्फ राधे के खिलाफ सिकंदरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता सोनम कुमारी ने आरोप लगाया है कि लगभग चार-पाँच साल पहले राजू सहनी (अखाड़ाघाट रोड) ने फेसबुक के जरिए उससे संपर्क किया। प्रेम के बहाने उसे फंसाकर आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल किया और शादी का झांसा देकर बालूघाट रोड स्थित एक कमरे में पति-पत्नी की तरह रहने लगा। इस दौरान, पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कई सालों तक उसका लगातार यौन शोषण किया और उसे होटल आस्था समेत कई अन्य स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बताया कि जब भी उसने शादी की बात की, आरोपी हमेशा टाल-मटोल करता रहा। इसके अलावा, आरोपी ने पीड़िता के सोने के झुमके, गले की चैन और दो अंगूठियां भी ठग ली, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 75 हजार रुपए बताई गई है। पीड़िता का आरोप है कि 10 नवंबर 2025 को जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर गाली-गलौज और मारपीट की, शादी से साफ इनकार कर दिया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बीते दिनों 4 अगस्त 2025 को जब सोनम कुमारी को पता चला कि राजू सहनी किसी दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहा है, तो उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस के साथ आरोपी के घर पहुंची। वहां राजू सहनी ने सबके सामने शादी का वादा किया, लेकिन अगले ही दिन दोस्त के नंबर से मैसेज भेज कर शादी से इनकार कर दिया और दूसरी लड़की के साथ अपनी तस्वीर साझा कर दी। दरअसल, सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दुखी कुमार महतो ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article