वारसलीगंज विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी अशोक महतो की पत्नी अनिता, जनता से समर्थन की अपील

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

नवादा: वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक नया मोड़ आया है। बढ़ाओना गांव की रहने वाली और मुंगेर लोकसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी ने अपनी शादी की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर केक काटकर जश्न मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अनिता कुमारी ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर चुनावी मैदान में उतरेंगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि उन्हें अपना प्यार और समर्थन दें ताकि वह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर सकें। इस घोषणा के बाद वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भरोसा जताया कि आगामी चुनाव में उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। स्थानीय लोगों ने भी उनके इस निर्णय का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि वे उनके साथ खड़े रहेंगे।

Share This Article