बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने अपना सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। RJD प्रमुख तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे और मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। यह ऐलान कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की 50 मिनट चली जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, VIP समेत सात दलों के 14 नेता मौजूद थे।
जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने साफ कहा कि गठबंधन का नेता तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार हैं और उन्होंने NDA पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी बताना चाहिए कि उनका CM फेस कौन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ यह कहना कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, पर्याप्त नहीं है। साथ ही बताया गया कि उप मुख्यमंत्री पद के लिए और भी लोग बनाए जाएंगे, जो पिछड़े समुदाय से होंगे, ताकि सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके। आगे कहा कि उनके ऊपर फिर से भरोसा जताने के लिए वे सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं। महागठबंधन के नेताओं और जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे और 20 साल पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। बता दें, महागठबंधन की यह जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करीब 50 मिनट चली, जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, VIP समेत सात दलों के 14 नेता शामिल थे। सभी नेताओं को अपनी बात रखने का मौका दिया गया और उन्होंने अपनी स्पीच में महागठबंधन में एकजुटता और सहयोग की भावना को दोहराया।
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी की ओर से तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, मनोज झा और संजय यादव मौजूद थे। कांग्रेस से अशोक गहलोत, राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू, पवन खेड़ा और अभय दुबे मंच पर बैठे। सीपीआई (माले) से दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी पार्टी से मुकेश साहनी, सीपीआई (एम) से ललन चौधरी, सीपीआई से रामनरेश पांडे और ऑल इंडिया पान महासभा नेशनल से आईपी गुप्ता भी जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल थे।